फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के दौरान दो प्रत्याशी समर्थक भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के दौरान दो प्रत्याशी समर्थक भिड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। मंडी स्थल स्थित मतगणना केंद्र पर सोमवार तड़के दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच गलत मतगणना के आरोप को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया।
मंडी स्थल पर चल रही मतगणना के दौरान सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे जिला पंचायत के वार्ड-29 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार और दूसरे प्रत्याशी भाकियू नेता कपिल सोम के समर्थक आमने-सामने आ गए। एक प्रत्याशी के समर्थकों ने गलत मतगणना किए जाने का आरोप लगाया, जिसका दूसरे प्रत्याशी समर्थकों ने ही विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्कामुक्की हो गई, जिससे मतगणना केंद्र पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में भाजपा समर्थित मनोज कुमार को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी रात मतगणना स्थल पर डटे रहे प्रत्याशी-समर्थक
खतौली। मंडी स्थल पर चल रही मतगणना रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई, लेकिन प्रत्याशी व उनके समर्थक और एजेंट सुबह छह बजे से ही ड्यूटी पर पहुंच गए। करीब 24 घंटे बाद मतगणना खत्म होने तक इन प्रत्याशियों व उनके समर्थक और एजेंट मतगणना केंद्र पर ही डटे रहे। इस दौरान रातभर और सोमवार सुबह भी ये सभी इधर-उधर बैठकर ऊंघते नजर आए। हालांकि, जो प्रत्याशी चुनाव जीते, उनके समर्थकों व एजेंटों की सारी थकान एक क्षण में ही काफूर हो गई और वे जीत का जश्न मनाने में मशगूल हो गए। वहीं, हारे हुए प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर मतगणना केंद्र से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें