फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मिट्टी से लदे डंपरों को रोका, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 02 Jan 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशमपुर में लगभग चार माह से गांव के अंदर से मिट्टी से लदे डंपर निकल रहे हैं। इसको लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने डंपरों को रोककर गांव में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन




मेरठ के बहसूमा से बिजनौर तक हो रहे हाईवे निर्माण में मिट्टी के लिए ठेकेदार गांव हाशमपुर के जंगल में खेतों से मिट्टी उठवा रहा है। यह डंपर गांव के बीच रास्ते से निकल रहे हैं। इन डंपरों की वजह से हादसों की आशंका बनी हुई है।
एक माह पूर्व डंपर की चपेट में आकर ग्रामीण इशाक के एक पशु की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को गांव हाशमपुर के ग्रामीणों ने गांव से निकल रहे डंपरों को रोक लिया। ट्राॅली से रास्ता बंद कर डंपरों को मौके पर ही खड़ा कर दिया। मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि इन डंपरों की वजह से गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव में बच्चों व बड़ों के साथ भी हादसों की आशंका बढ़ गई है। वह गांव के अंदर से किसी भी हाल में डंपरों को नहीं निकलने देंगे। ठेकेदार को मिट्टी उठानी है तो वह गांव के बाहर किसी अन्य रास्ते का प्रयोग कर मिट्टी उठा सकता है।
उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। डंपरों को रवाना कराया। हंगामा करने वालों में कालू, पूर्ण सिंह, संजय, पप्पू, कल्लू, रवि, नितिन, महेंद्र व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें