फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को हत्या की धमकी

Sun, 08 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  विगत दिनों दौराला में पीलीभीत पुलिस अभिरक्षा से फरार शातिर बदमाश ने प्रेमिका के निकाह से पहले ही उसके होने वाले पति को गाजियाबाद में जान से मारने की धमकी दी है। फरवरी में प्रेमिका का निकाह है। धमकी के बाद से दोनों घरों में दहशत व्याप्त है। 
विज्ञापन


पुरकाजी निवासी शातिर बदमाश मुंतलिब 12 दिसंबर को दौराला के पास पीलीभीत पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया था। आरोपी ड्यूटी में साथ चल रहे पुलिसकर्मियों को खाने में नशा देकर फरार हुआ था। मेरठ और मुजफ्फरनगर जनपद की क्राइम ब्रांच टीम 26 दिन बाद भी शातिर की नहीं ढूंढ पाई है। शातिर बदमाश दोनों जिलों की पुलिस टीमों को गच्चा देकर अभी तक फरार चल रहा है। शहर से सटे गांव में बदमाश की प्रेमिका रहती है। 

प्रेमिका का रिश्ता गाजियाबाद में तय हुआ है। 21 फरवरी को निकाह होना है। फरार शातिर को मामले का पता चला तो उसने दूल्हे को बारात लाने पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद से ही दोनों पक्षों में दहशत व्याप्त है। मुंतलिब के नहीं मिलने से दोनों जनपद की पुलिस भी मायूस हो चुकी है। शातिर धमकी देता फिर रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें