फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जाम के कारण मालवीय चौक व झांसी रानी तिराहे से निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मालवीय चौक व झांसी रानी तिराहे से निकलना मुश्किल हो गया है। यहां दोनों स्थानों पर जाम लगा रहता है। दोनों स्थानों पर अधिकांश तौर पर पुलिस भी तैनात नहीं रहती। जाम के कारण आसपास दुकान करने वाले दुकानदार भी परेशान रहते हैं।


मालवीय चौक शहर का एक ऐसा तिराहा है, जहां बाहर से आने वाले दो रास्तों से वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। साथ ही शहर के यातायात का भी इस तिराहे पर दबाव रहता है। सुबह से शाम तक कई हजार दुपहिया व चौपहिया वाहन इस तिराहे से गुजरते हैं।
विज्ञापन

दोपहर में तिराहे के पास स्थित स्कूल की छुट्टी होने के कारण वाहनों का जाम लग जाता है। ऐसा ही हाल, झांसी रानी के पास तिराहे का है। इस तिराहे पर शिव चौक, टाउन हाल रोड व कोर्ट रोड, साउथ सिविल की तरफ से आने वाले वाहनों के कारण जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

यहां तिराहे पर फास्ट फूड बेचने वाले लोग भी जाम के कारण परेशान रहते हैं। गौरतलब बात यह है कि शहर के दोनों व्यस्तम तिराहों पर पुलिस तैनात नहीं रहती। मालवीय चौक पर तो जाम के दौरान कभी-कभी एक दो सिपाही पहुंच भी जाते हैं, लेकिन झांसी की रानी के पास तो रोजाना जाम के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

इन्होंने कहा-
एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने कहा कि दोनों स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। आसपास किए गए अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें