फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज वर्षा से शहर की सड़कों पर चौतरफा पानी

विज्ञापन
झमाझम बारिश में शिव चौक से गुजरते स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी ही पानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिन में आकाश में बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी भर गया। एक बार को पूरा शहर थम गया। पानी उतरने के बाद ही आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही आकाश में काले बादल छाए रहे। कई बार बूंदा-बांदी हुई। दोपहर में अचानक काली घटा छाई और रोशनी कम होती चली गई। इसके बाद बारिश शुरू हुई। आधा घंटे तक लगातार बारिश होती रही। तेज बारिश के चलते पूरे शहर की सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। शिव चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक हो या सरकुलर रोड सभी जगह सड़क पर पानी भरा दिखाई दिया। साकेत कालोनी, जनकपुरी, रामपुरी में कई स्थानों पर घरों तक में पानी घुस गया। पानी की निकासी में आधा घंटा लगा। पानी उतरने निकासी के बाद ही शहर में दोबारा आवागमन शुरू हो पाया। मौसम खुलते ही सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली। शाम को आकाश में फिर से बादल छा गए। उमस भरी गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार दिन में 28.6 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें