सर्दी के मौसम में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करता दंपति फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर। सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण लंबी दूरी का सफर तय करने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेन रविवार को लेट पहुंची। ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। महिलाएं व बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई।
रविवार को कोरवा से जम्मू जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पचास मिनट, ऋषिकेश से साबरमती जाने वाली योगा एक्सप्रेस पचास मिनट, दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पचपन मिनट, लक्ष्मीबाई नगर से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली ऋषिकेेश एक्सप्रेस चालीस मिनट व ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस चार घंटा लेट रही।
गांधी कॉलोनी निवासी राजीव कुमार सुबह के समय रेलवे स्टेशन पहुंचे।उन्हें उत्कल एक्सप्रेस से गाजियाबाद जाना था। यह ट्रेन चार घंटा लेट थी। उन्होंने कहा कि उन्हें जरूरी काम जाना है इसलिए अब वह रोडवेज बस से यात्रा करेंगे।