फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नशे में युवकों ने किया उप निरीक्षक और आरक्षी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। बुधवार देर रात शराब के नशे में गढ़ी सखातपुर पुलिस चौकी के सामने झगड़ा कर रहे युवकों को जाने के लिए कहना उप निरीक्षक व आरक्षी को महंगा पड़ गया। युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। चौकी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाल अपचारी सहित पांच हमलावरों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र की गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी पर उप निरीक्षक गोविंद चौधरी तैनात हैं। उनका आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे चौकी के गेट के सामने ट्रैक्टर व बाइक पर आए 5-6 युवक शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन

सभी को वहां से जाने के लिए कहा गया। इस पर नशे में धुत युवकों ने चौकी पर तैनात उप निरीक्षक गोविंद चौधरी, आरक्षी अनुज कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही 15-20 साथियों को बुला लिया। इनमें दो-तीन महिलाएं भी थीं। सभी लाठी डंडे लिए थे। भीड़ ने उप निरीक्षक व आरक्षी पर हमला बोल दिया। दोनों जान बचाने के लिए पुलिस चौकी पर बने कमरे में घुस गए तो हमलावरों ने गेट तोड़ दिया। उधर, सूचना पर अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंचा तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की रिपोर्ट उप निरीक्षक गोविंद ने पांच नामजद व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पांच आरोपी गिरफ्तार : गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक व आरक्षी पर हमला करने, पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कल्लू, अरुण व प्रवीण निवासी गढ़ी सखावतपुर, बागपत जनपद के गांव छपरौली निवासी मोहित को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें