फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत मिले न्यायालय में ड्यूटी पर तैनात सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत मिले न्यायालय में ड्यूटी पर तैनात सिपाही
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। न्यायालय में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी नशे में धुत मिले। इसके चलते इंस्पेक्टर ने दोनों सिपाहियों को हिरासत में ले लिया और सीएचसी ले जाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कार्रवाई के लिए दोनों सिपाहियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ड्यूटी चेक करने के लिए न्यायालय परिसर में पहुंचे। इस दौरान जब वह पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे तो दोनों सिपाही नशे में धुत मिले। इसके चलते उन्हें हिरासत में लिया और बाद में सरकारी अस्पताल ले जाकर उनकी मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह के समय चेकिंग की तो दोनों सिपाही ठीक थे, लेकिन दोबारा वापस लौटे तो उन्हें सिपाही धर्मेंद्र और प्रदीप कुमार नशे में मिले। जिनका तुरंत सीएचसी ले जाकर मेडिकल कराया। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि इससे पूर्व भी दोनों सिपाहियों पर नशे में ड्यूटी करने के आरोप लगते रहे हैं। कई बार उन्हें चेताया भी गया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें