फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा आपूर्ति में दिक्कत नहीं आएगी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा आपूर्ति में दिक्कत नहीं आएगी: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में डीएम सेल्वा कुमारी जे ट्रेड यूनियन और केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। दवा सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर डीएम ने आश्वासन दिया कि यह निर्बाध जारी रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम और एडीएम अमित कुमार सिंह ने लॉकडाउन के दौरान दवा व्यावसायियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा इस दौरान आप सब के प्रयास से आमजन को जीवन रक्षक दवाइयों की आपूर्ति लगातार बनी रही। केमिस्ट साथियों की समस्याओं को पूछने पर डिस्ट्रिक्ट मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन श्रीमोहन तायल ने कहा जिन दवाइयों और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता कम हो रही है, उनकी उपलब्धता के लिए दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ आदि क्षेत्रों से आपूर्ति होनी है। उसकी उपलब्धता कराई जानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन आदि महत्वपूर्ण दवाइयों की थोड़ी शॉर्टेज बनी हुई है। प्रशासन को यह विश्वास दिलाया कि आमजन को आवश्यक दवाइयों की पूर्ति बराबर बनी रहेगी। इसमें सभी केमिस्ट साथी पूर्ण सहयोग दे रहे हैं और आगे भी देंगे। इस मौके पर संजय गुप्ता, संजय मित्तल ने भी सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें