मुजफ्फरनगर। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर धीरज साहू ने शनिवार दोपहर में शहर में निर्माणाधीन ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अगले दो माह में इसे चालू कर दिया जाएगा।
शनिवार दोपहर में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर धीरज साहू एआरटीओ कार्यालय पर पहुंचे। वहां एआरटीओ सुरेंद्र सिंह, यात्री कर अधिकारी इरशाद अली, आरआई अनुराग वर्मा पहले से ही मौजूद थे। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने कुछ देर सभी अधिकारियों से विभागीय कार्रवाई की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों का काफिला मेरठ रोड स्थित आईटीआई के पास निर्माणाधीन ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट पर पहुंचा। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को भवन के बारे में कुछ सुझाव दिए। उन्होंने ने बताया कि राज्य सरकार की योजना के तहत ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाया जा रहा है। यह दो माह में चालू कर दिया जाएगा। भवन बनकर तैयार हो चुका है। इसके बाद उन्होंने परिसर में एक आम का पेड़ भी लगाया। इस मौके पर सीडीओ आलोक यादव, आरटीओ प्रशासन सहारनपुर देवमणी भारती, आरटीओ प्रवर्तन राधेश्याम, आरपी मिश्रा एआरटीओ सहारनपुर भी मौजूद रहे।