फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर चालक की मौत

Wed, 02 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मोरना के यूसुफपुर में नहर की पटरी पर मिल की मैली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


भोपा निवासी प्रमोद (40) मोरना मिल की मैली ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर जा रहा था कि यूसुफपुर गांव के समीप नहर की पटरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और प्रमोद उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण जुट गए और चालक को बाहर निकाला।

खून से लथपथ प्रमोद मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस तथा मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों की तरफ से बताया कि प्रमोद अक्सर रास्ते से गुजरता था। सड़क में गड्ढे की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन


प्रमोद को इसकी कतई उम्मीद नहीं थी, इसलिए वह कूदकर नहीं भागा और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया। परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर देकर हादसे में मौत बताई गई। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें