फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के डंक से लोग छटपटाए

Thu, 18 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में जाम लगना आम बात हो गई है। रोजाना लगने वाले जाम से नागरिकों में भारी रोष है। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक जाम लगना लोगों की रोज की दिनचर्या बन गई है। पुलिस  के लिए शहर का जाम सिरदर्द बनता जा रहा है।
विज्ञापन


यातायात नियमों के सही पालन नहीं होने, वाहनों की बढ़ती भीड़, बाजारों में पार्किंग नहीं होने से शहर की यातायात व्यवस्था पंगु हो चली है। पूरे दिन जाम से जूझना शहर की आदत में शुमार हो गया है। इसे खुलवाने के लिए पुलिस को रोजाना कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन व्यवस्था नहीं बनने से हालात विकट होते जा रहे हैं।

बुधवार सुबह दस बजे से ही अंसारी रोड, शिवचौक, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक आदि जगहों पर जाम लग गया। धीरे-धीरे जाम ने विकराल रूप ले लिया और शहर की हर छोटी-बड़ी सड़क पर जाम लगा दिखाई दे रहा था। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे लोग एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में आपस में उलझते नजर आए। आए दिन लगने वाले जाम से जहां एक और नागरिकों में भारी रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें