फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त नालों से जल निकासी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में नालों के क्षतिग्रस्त होने के कारण जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नालों की मरम्मत नहीं होने से उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने जिला उद्योग केंद्र को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत कराने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
आईआईए डिविजनल चेयरमैन पवन कुमार गोयल की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया कि बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में कई स्थानों पर नाले क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी की निकासी सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। बरसात के मौसम में नालों की खराब स्थिति के चलते पानी की निकासी बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे औद्योगिक इकाइयों के आसपास जलभराव की समस्या पैदा हो गई थी। अक्सर उद्यमियों को अपने प्रतिष्ठानों तक पहुंचने और औद्योगिक गतिविधियों के संचालन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सहायक उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार का कहना है कि उद्यमियों की शिकायत मिली है, जल्द ही समस्या का निराकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें