फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री और विधायक ने तलाश की 80 बीघा जमीन 

Mon, 03 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लाेगों से बात करते राज्यमंत्री और शहर विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने कहा कि शहर की जमीन जल्द कब्जा मुक्त होगी। अवैध कब्जा करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल के साथ भ्रमण कर शहर में 80 बीघा जमीन ढूंढ निकाली। कुछ स्थानों पर जमीन खाली है तो कुछ स्थानों पर जमीन पर अवैध कब्जे पाए गए हैं। मंत्री ने बताया कि तलाश की गई जमीन पर अस्पताल, बालिकाओं के लिए कॉलेज बनेगा तथा बसंत विहार के तालाब और मोती झील को कब्जा मुक्त कराने के बाद सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान रविवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर नगर पालिका समेत कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में तालाब आदि की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। साथ ही शहर को आठ दिनों के अंदर कूड़े से निजात दिलाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने शहर विधायक और भाजपाइयों के साथ शहर के कई स्थानों का भ्रमण कर बेकार पड़ी और कब्जाई गई सरकारी जमीन का जायजा लिया।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ बालियान ने बताया कि उन्होंने पहले कई प्रोजेक्ट तैयार करवाएं, मगर जमीन नहीं मिलने की बात बताई गई। आज के भ्रमण के दौरान पाया कि सरकुलर रोड पर गांधी आश्रम की 52 बीघा जमीन खाली पड़ी है, जिस पर ईएसआई के तहत 52 बेड वाला आधुनिक अस्पताल बनवाया जाएगा, इसके लिए उन्होंने श्रम मंत्री बंगारुदत्त आत्रे से वार्ता कर ली है। आनंदपुरी रुड़की रोड पर कंबल कारखाना काफी सालों से बंद पड़ा है, वहां पर छात्राओं के लिए कॉलेज बनवाया जाएगा। 
विज्ञापन


बसंत विहार और फ्रैंड्स कालोनी के तालाबों के अलावा शामली रोड पर मोती झील को कब्जा मुक्त करा कर उनका सुंदरीकरण कराया जाएगा। महमूदनगर में नगर पालिका की 12 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे पाए गए। इसमें छह बीघा जमीन गऊशाला और छह बीघा शमशान घाट के लिए आवंटित थी।

इसके लिए ईओ को जमीन को कब्जा मुक्त करवाने और कब्जा करने वालों पर एफआईआर करवाने के निर्देश दिए गए हैं। शहर भ्रमण के दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, रोहताश पाल, सुनील दर्शन, सुनील शर्मा, सुरेश, कपिल त्यागी, देशबंधु तोमर, प्रेमी छाबड़ा, योगेंद्र शर्मा, विजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

मोती झील का सुंदरीकरण होगा 
मुजफ्फररगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. बालियान ने बताया कि मोती झील का सुंदरीकरण के लिए सीडब्ल्यूसी की टीम झील का निरीक्षण करेंगी। यहां बच्चों, महिलाओं हेतु पारिवारिक घूमने का स्थल बनेगा, जिसमे फ़ूड कोर्ट और छोटी झील भी हो, ताकि वहां बच्चे बोटिंग आदि कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें