मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना के लुहसाना में किसान-मजदूर महासम्मेलन में ट्रैक्टर चलाकर जाते मंत्री डॉ. सं?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान की ओर आंख उठाने वालों की फोड़ देंगे आंखें: बालियान
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव लुहसाना में आयोजित किसान-मजदूर महासम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा की सरकार में रामराज आया या नहीं, लेकिन रामराज की ओर दो कदम जरूर बढ़े हैं। कृषि कानूनों की हिमायत करते हुए उन्होंने कहा कि किसान की ओर किसी ने आंख उठाई, तो उसकी आंखें फोड़ देंगे। हेलीकॉप्टर में आने वाले नेता जिले का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे सफल नहीं होने देंगे।
जिला पंचायत के निवर्तमान सदस्य अवनीश चौधरी द्वारा रविवार को क्षेत्र के लुहसाना गांव के मैदान में किसान-मजदूर महासम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि अब जनपद व प्रदेश की जनता देर रात में कहीं भी आ जा सकती है। ग्रामीण घरों के दरवाजे खोलकर सोते हैं। वर्ष 2014 के बाद क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से आने वाले नेता अब क्षेत्र में कार से आ रहे हैं। क्षेत्र का विकास उनके सामने है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर वाले नेता चुनाव के समय दिखाई देते हैं और अब फिर से जनपद आग लगाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। कृषि कानूनों की हिमायत करते हुए डॉ. बालियान ने कहा कि पहले गुड़ मंडी मेें जाने के लिए किसान को रिश्वत देनी पड़ती थी। आज किसी भी प्रदेश में कहीं भी किसान अपनी फसल को ले जाकर बेच सकता है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि कृषि कानूनों को काले कानून बताने वालों ने कानून पढ़कर नहीं देखे। उनका उद्देश्य केवल सरकार का विरोध करना है। उन्होंने कृषि कानूनों को किसानों का हितैषी बताया। आयोजक अवनीश चौधरी ने सभी भाजपा नेताओं का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विनीत कात्यान, राजेश संगल, ठाकुर रामनाथ सिंह, चेयरमैन प्रमेश सैनी, हरीश अहलावत, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा व भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। संचालन अवनीश चौधरी और विनीत कात्यान ने किया। भाजपा नेता अचिंत मित्तल, रमेश खुराना, राजीव गुर्जर और हरेंद्र शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
-