फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर की डॉ. नाहिद को मोहाली में मिला बेस्ट रिसर्चर का अवार्ड

विज्ञापन
पंजाब के मोहाली में आयोजित शिक्षा महाकुंभ में सम्मान प्राप्त करती हुईं डॉ नाहिद त्यागी स्रोत स्
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/ मंसूरपुर। पढ़ने की लगन ने मंसूरपुर की बेटी डॉ. नाहिद त्यागी को बेस्ट रिसर्चर का अवार्ड दिलाने के साथ देश भर के वैज्ञानिकों की सराहना का हकदार बनाया है। 2 नवंबर को मोहाली में हुए शिक्षा महाकुंभ 2025 में उन्होंने प्रदूषित पानी को शुद्ध करने के लिए नैनो कंपोजिट तकनीक पर तैयार शोध प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


डॉ. नाहिद त्यागी ने बताया कि यह तकनीक नैनो कंपोजिट एमएक्सईएनई जिंक फेराइट पर आधारित है। भारत में प्लास्टिक और वस्त्र उद्योगों से बड़ी मात्रा में टीपीए युक्त अपशिष्ट जल नदियों और भूजल स्रोतों में पहुंचता है। यह जल को जहरीला बनाकर मछलियों और जलीय जीवों के माध्यम से मानव शरीर में प्रवेश कर जाता है। इससे गंभीर स्वास्थ्य खतरे उत्पन्न होते हैं। हर साल 70 मिलियन टन टीपीए का उत्पादन होता है। इससे 3-4 घन मीटर विषैला अपशिष्ट जल बनता है। यह तकनीक समुद्र से लेकर नदियों और अम्लीय वर्षा में घुले सूक्ष्म कणों को 20 मिनट में खत्म कर देती है। यह पानी से प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करने की क्षमता भी रखती है।

आईआईटी दिल्ली ने पेंटेट के लिए किया प्रमाणित
डॉ. नाहिद ने बताया कि एमएक्सईएनई- जिंक फेराइट कंपोजिट एक तरह का सुपर फिल्टर है। इसको पाउडर के रूप में तैयार किया गया है। यह अपशिष्ट जल में मौजूद प्लास्टिक रसायनों को पुराने तरीकों से नौ गुना तेजी साफ करता है। 200 एमजी पाउडर से एक लीटर पानी को साफ किया जा सकता है। आईआईटी दिल्ली ने उनके शोध को पेंटेंट के लिए प्रमाणित किया है।
विज्ञापन

बिना कोचिंग के सफलता का रास्ता किया तय
उनके पिता डॉ. रहमान त्यागी ने बताया कि उनकी बेटी शुरुआत से पढ़ने में होनहार रही है। बिना किसी कोचिंग के ही सफलता का यह रास्ता तय किया है। मंसूरपुर के सनसाइन एकेडमी से 12वी तक शिक्षा प्राप्त की। मुजफ्फरनगर के डीएवी कॉलेज से एमएससी फिजिक्स करने के बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़ से पीएचडी की डिग्री हासिल की। फिलहाल आईआईटी दिल्ली में भारत सरकार के प्रोजेक्ट पर रिसर्चर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें