फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर देवेंद मलिक क्वार्टर और विजय सेमीफाइनल में

विज्ञापन
सर्विस क्लब में आयोजित आईटीएफ टूर्नामेंट में रेफरी के साथ प्रतिभागी खिलाडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल सीनियर आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। मुजफ्फरनगर के विजय वर्मा ने सिंगल्स 50 वर्ष आयु वर्ग में तुषार कांत को 6-1, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल और डॉक्टर देवेंद्र मलिक ने सीनियर में देश के नंबर वन खिलाड़ी रहे राकेश कोहली को 60 वर्ष आयु में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रकाश चौक स्थित सर्विस क्लब पर खेली जा रही प्रतियोगिता के आयोजक अमित प्रकाश और सचिव विजय वर्मा ने बताया कि रविवार को सिंगल्स में डॉ. देवेंद्र मलिक ने डेविस कप खेल चुके रंजीत गुहा को 6-0 6-1 से हराया। रोहन भसीन ने भूपेंद्र रावत को 6-3, 6-2, कमरुद्दीन खान ने सुनील लुल्ला 6-2 6-3, आशीष सेन ने मनी मोहन नेहरू को 6-1 6-2, रंजीत ने गुहा को 6-0 6-1, विभासकर ने रमजान को 4-6 6-4 13-11, अनिल निगम ने हर्ष शर्मा 6-0 6-0, मंडार वांगकंकर ने सुधीर सिंह पवार को 6-2 6-0, दिलीप मोहंती ने पंकज सैनी 6-0, 6-0 से हराया।
महिला वर्ग में इस तरह हुआ मुकाबले
नॉक आउट आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता में सिमी बेगम शर्मा ने पिंकी शर्मा को 6-1 व 6-1 से हराया। पूनम शर्मा ने अनामिका लखोटिया को 5-7 6-4 10-4 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। पहली बार जिले में मिक्स डबल इवेंट का भी आयोजन किया गया, जिसमें 8 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अप्रैल को होगा प्रतियोगिता का समापन
आयोजक अमित प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन छह अप्रैल को होगा। सिंगल्स, डबल्स, मिक्स डबल्स के मुकाबले खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें