फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषित समाज की आवाज थे डॉ. अंबेडकर, संविधान निर्माता के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि 

Thu, 07 Dec 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते नगरवासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर जिलेभर में भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के वंचित, शोषित और उपेक्षित समाज के उत्थान के लिए डॉ अंबेडकर का जीवन समर्पित था। देर शाम के शहर के मुख्य मार्गों से युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन


महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने के लिए बाबा साहेब ने जीवन पर्यंत संघर्ष किया। पूर्व सांसद कादिर राना, राजपाल सैनी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, नूर सलीम राना, ऋषिपाल गौतम ने विचार रखे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल, सत्यप्रकाश, प्रेमचंद गौतम, कमल गौतम,

विकास कुमार, श्याम सिंह कश्यप, राजकुमार, पुष्पांकर पाल, बालेश पाल, श्यामलाल प्रजापति, अतर सिंह आदि मौजूद रहे। कल्याणकारी अंबेडकर समिति ने बाबा साहब का 62वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। पूर्व विधायक महावीर आजाद ने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।  
विज्ञापन


दलेल सिंह, भंवर सिंह तेजियान, जीत सिंह, प्रमोद कुमार, ईलम सिंह बौद्ध, ललित चौधरी आदि मौजूद रहे। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के निर्देशन में पुरकाजी के गांव तुगलकपुर कम्हेड़ा स्थित गुरु रविदास मंदिर में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। टीकम बौद्ध ने कहा कि डॉ आंबेडकर विश्व के महान नेता थे। कुलदीप, सावन, अनिल गौतम, दिनेश कुमार, अमन, संदीप, कपिल, सत्यवीर सिंह, प्रेमपाल आदि ने पुष्पाजंलि अर्पित की। 

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा द्वारा मोहल्ला आबकारी में डॉ अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र ने कहा कि बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलकर दलित समाज का विकास हो सकता है। मौके पर संस्था जिलाध्यक्ष सुशील सिंह झंझोट, कस्तूर सिंह स्नेही, नरेश नंदन, नीरज चौटाला, राज कुमार वाल्मीकि, सोनू बेनीवाल, संजय पाल, सागर वाल्मीकि, पवन मचल, याकूब, टीकाराम, राहुल गोगलिया, कर्मवीर प्रधान, संदीप चंचल आदि मौजूद रहे।

बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस मनाया 
खतौली/जानसठ बाबा भीमराव अंबेडकर महा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली गई। कोतवाली के सामने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब हमेशा देश से भेदभाव को समाप्त करने की बात कहते थे। इस दौरान बसपा नगर अध्यक्ष नौशाद मोनी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल बिहारी, ब्रिजेश लोहड्डा, सुखवीर सिंह, डॉ. सुदेश, डॉ. जयपाल, संजय, विनोद जाटव आदि मौजूद रहे।

उधर, जानसठ क्षेत्र के गांव सिखेड़ा, तिसंग में अंबेडकर महा परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बहुजन सशक्तिकरण के जोन प्रभारी सीमांत गौतम ने कहा कि आज भी देश में बाबा साहेब के विचार जीवित हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर देश में समाज की उन्नति के द्वार खुलते हैं। हितेश डाबर, इंदु रानी शर्मा, विमला देवी, शुऐब, आदि मौजूद रहे। डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामगोपाल, सोसाइटी के सचिव सागर कुमार, हितेश डाबर, विवेक भारती, डॉ. अजीत, जोनी कुमार, रजनीश, नीरज, विकास, संजय आदि मौजूद रहे।

बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस मनाया 
मोरना/मीरापुर। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के 62वें महा परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बाबा साहेब से प्रेरणा लेने पर बल दिया। मोरना व जानसठ मार्ग पर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पुत्र अमित राठी ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। रामपाल नेताजी ने बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन को समाज के प्रति समर्पित करने की बात कही। इस मौके पर रवि असोजवाल, आनंद लहरिया, राहुल, करोड़ी, बिल्लू, अक्षय, रोबिन, महकार, अजय, बिशन सिंह, अंकित, सचिन आदि उपस्थित रहे।

उधर, मीरापुर में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस के अवसर पर बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य सुनील कुमार गोयल ने कहा कि बाबा साहब के विचार देश के लिए सदैव आदर्श के रूप में काम करेंगे। शिक्षक वेदप्रकाश ने बाबा साहब के सिद्धांत शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो को विस्तार से बताया और जीवन में अपनाने की अपील की। छात्र बतूल जैदी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अंजू रानी, शिव कुमार, सेवाराम, अंकुर कुमार, अनुज कुमार, योगेंद्र सिंह, परविंदर कुमार, गीता शर्मा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

61वां परिनिर्वाण दिवस मनाया 
पुरकाजी। कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को भाजपा विधान सभा क्षेत्र पुरकाजी के भाजपा नेताओं द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का 61वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं सहित दर्जनों लोगों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में पुरकाजी भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल, हरिराम सक्सेना, पंकज त्यागी, डॉ ओपी गौतम, राजू राठी, मनोज चौहान, सुशील वर्मा, केपी सिंह, विरेन्द्र सिंह, अनूप गोयल, नेपाल सिंह प्रधान, तेजपाल, नरेश गुर्जर, नरेंद्र पाल, रजत सिंघल, मयंक गोयल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान धर्मपाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें