फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ आंबेडकर का 64वां परिनिर्वाण दिवस मनाया

विज्ञापन
पुरकाजी में परिनिर्वाण दिवस मनाते भाजपा नेता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर का 64वां परिनिर्वाण दिवस मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। डॉ भीमराव आंबेडकर कल्याणकारी समिति की ओर से डॉ आंबेडकर का 64वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने लगी बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित कर बुद्ध वंदना कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर कल्याणकारी समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना से किया गया। चंद्रगोपाल बौद्ध और रतन सिंह बौद्ध द्वारा बुद्ध वंदना की गई। इसके बाद बाबा साहेब के साथ ही गौतम बुद्ध और संत रविदास को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में गांव तिगाई से आई मंजूषा, छाया व साक्षी ने बाबा साहेब के विचारों से अवगत कराते हुए लोगों को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया। समिति अध्यक्ष संजय जाटव, महासचिव सुदेश व नरेंद्र ने भी विचार व्यक्त किए। सुखवीर सिंह मनमौजी, नरेंद्र गहलोत, योगेश कुमार, ध्यान सिंह, जयपाल सिंह, संदीप, मोहित, शिवम आर्य, हरिओम, संजीव नहारिया और सोमदत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प
पुरकाजी। कस्बे में भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर के प्रतिष्ठान पर रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। वीरेंद्र सिंह, मणिकांत गोयल, कपिल मित्तल, हरिराम सक्सेना, केपी सिंह, मुस्तकीम मलिक और आंनद धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें