फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रविरोधी ताकतों के मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब : पदम

विज्ञापन
देवबंद में आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम का अभिनंदन करते नगरवासी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। आरएसएस के पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम ने कहा कि आज कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतें देश को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रही हैं। इसलिए हमें राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर समाजसेवा के कार्य करते हुए उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।
विज्ञापन

सहारनपुर हाईवे स्थित रवि आढ़ती के प्रतिष्ठान पर मंगलवार को अभिनंदन समारोह में संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों का मुकाबला राष्ट्रप्रेम से ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए कई क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। इसलिए हमे उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं होने देना है। इस दौरान नगरवासियों का शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह, विनोद गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला मंत्री विपिन भारतीय, अशोक वर्मा, प्रशांत भारतीय, विनोद प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें