खतौली। सड़क पर दौड़ रहे कुत्ते ने 11 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाकर उन्हें एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए गए। शाम के समय जीटी रोड पर घंटाघर के निकट कुत्ते ने सड़क पर 11 राहगीरों को पर अचानक हमला कर दिया। वह करीब आधा किमी तक दौड़ता रहा तथा जो भी रास्ते में आया उसे हमला कर घायल कर दिया।
कुत्ते ने मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी अरहान, गांव अभिपुरा निवासी रेखा, बुढ़ाना निवासी शिफा, गांव नंगला रुद्र निवासी सोफिया, साधुओं वाली नंगली निवासी ओमपाल, गांव ताजपुर निवासी विजय, गांव सोंटा निवासी इंदिरा, गांव फुलत निवासी रहनुमा, मेरठ के फलावदा थाने के गांव बातनौर निवासी फैज समेत 11 लोगों को हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाकर उनको एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए गए। नागरिकों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।त