फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राजस्थान से कार में लाए दो लाख रुपये का डोडा, चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना पुलिस ने आपरेशन सवेरा के तहत कार सवार चार डोडा तस्करों को गिरफ्तार किया। चारों आरोपी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से कार में लगभग दो लाख रुपये का 25 किलो 330 ग्राम डोडा पाउडर लेकर आ रहेे थे। हरियाणा में बेचने जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी देहात अक्षय संजय महादीक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि थाना शाहपुर पुलिस ने खतौला से मांडी की तरफ आ रही संदिग्ध कार को रोकना चाहा तो पुलिस को देखकर कार सवार कार को मोड़ कर भागने लगे।
पुलिस ने पीछा किया तो घेराबंदी कर खतौला मोड़ के पास गांव कुटबा-कुटबी मार्ग पर पुलिस टीम ने कार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में कार से डोडा बरामद हुआ। एक पिटठू बैग भी मिला।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपने नाम सिखेड़ा निवासी पवन, नई मंडी के गांव सहावली निवासी अमित, शाहपुर के गांव आदमपुर निवासी विपिन व मनीष बताएं। बताया कि वह राजस्थान के चितौडगढ़ से खरीद कर लाए है। वह राह चलते नशा करने वाले लोगों को डोडा बेचते है। मुनाफा बांट लेते हैं। आज भी डोडा पाउडर बेचने जा रहे थे।
एसपी देहात ने बताया कि पवन के खिलाफ विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के अपराधों के बारे में जानकारी की जा रही है। बरामद कार विपिन की है। प्रेसवार्ता में एसओ शाहपुर गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें