फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आधा दिन मिले डॉक्टर, पूरा दिन परेशान रहे मरीज

विज्ञापन
खतौली सीएचसी में रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए मरीजों की लगी भीड। संवाद
विज्ञापन
खतौली। होली के बाद बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने पर मरीजों की भीड़ रही। स्थानीय अवकाश होने के कारण केवल चार चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सा अधीक्षक समेत आठ चिकित्सक अवकाश पर रहे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया। स्थानीय अवकाश के कारण ओपीडी आधा दिन चली। उपचार के लिए पहुंचे मरीज दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन

सीएचसी में डॉ. अनिरुद्ध, डॉ. निगम चौधरी, डॉ. विकास और डॉ. बबीता ने मरीजों को देखा। करीब 250 मरीजों को उपचार देकर दवाइयां दी गईं। अस्पताल में रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की भी बड़ी संख्या में भीड़ रही। लगभग 200 से अधिक लोगों को रेबीज वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सकों ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को आधे दिन तक ही लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं।
होली के कारण तीन दिन तक सीएचसी बंद रहने से मरीजों की संख्या बढ़ गई थी। सीमित चिकित्सकों के कारण ओपीडी में लंबी कतारें देखी गईं। चिकित्सा अधीक्षक सहित आठ चिकित्सकों के अवकाश पर होने से स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई। मरीजों को आधे दिन की सेवा के बाद वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


जानसठ में उपलब्ध कराई स्वास्थ्य सेवाएं
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी में एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट ड्यूटी पर तैनात रहे। अन्य तीन डॉक्टर नहीं पहुंचे, यहां मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय छुट्टी, मरीजों को दी गई सुविधाएं
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्थानीय छुट्टी रखी गई है। मरीजों की सुविधा के लिए आधे दिन ओपीडी में स्वास्थ्यकर्मियों ने काम किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को उपचार और दवाइयां दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें