फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीएचसी पर चिकित्सकों और स्टाफ को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। अग्निशमन अधिकारी ने अपनी टीम के साथ कस्बे की सीएचसी पर चिकित्सकों व स्टाफ को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी अंतराम सिंह सोमवार को अपनी टीम के साथ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने सीएचसी के चिकित्सकों व स्टाफ को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही विभिन्न कारणों से आग लगने पर उससे बचाव के लिए विभिन्न सावधानियों से अवगत कराया।
इसके अलावा आग बुझाने के उपयुक्त यंत्रों का समुचित उपयोग बताया। उन्होंने कहा कि घटना से तुरंत उन्हें अवगत कराएं। इस मौके पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी, डॉ. उमंग श्रीवास्तव, हरविंद्र सिंह व हेमंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले अग्निशमन अधिकारी ने हिंडन नदी पुल पार मदनलाल हॉस्पिटल में भी चिकित्सक व स्टाफ को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया था। इस मौके पर डॉ. सोनू कश्यप व डॉ. सूची कश्यप सहित हॉस्पिटल का सारा स्टाफ मौदूर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें