फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निर्धारित वेश-भूषा में कार्य करें चिकित्सक और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीएमओ ने सीएचसी चरथावल और पीएचसी रोहाना का किया मुआयना
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा सीएचसी में तैनात तमाम चिकित्सक एवं कर्मचारी निर्धारित वेश-भूषा में कर्तव्यों को निभाएं। चरथावल, पीएचसी रोहाना का मुआयने के दौरान उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से कार्यशैली की गुणवत्ता सुधारने की हिदायत दी।
सोमवार को सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल पहुंचे। यहां मरीजों को मुहैया होने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गहनता से जांच-पड़ताल की। क्षेत्र में शासन का महत्वपूर्ण उपक्रम आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को देखा। सीएचसी में वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रख रखाव, उपस्थिति पंजिका का बारीकी से मुआयना किया। कक्षों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश कुमार को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा समस्त चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी निर्धारित वेशभूषा में ड्यूटी करना सुनिश्चित करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर बहेड़ी के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्टाफ से समयबद्धता का ख्याल रखने को कहा। वहीं आगुंतक मरीजों से मित्रवत व्यवहार किया जाए। मनाेज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें