फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस कोड में अस्पताल आएंगे चिकित्सक, जींस-टी-शर्ट पहनने पर लगा प्रतिबंध

Mon, 10 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Doctor shimla
विज्ञापन
शासन ने प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों पर जींस, टी-शर्ट पहनने पर रोक लगाने के बाद ऐसा ही फरमान स्वास्थ्य विभाग में जारी किया गया है। चिकित्सक नियमित ड्रेस कोड में ही अस्पताल आएंगे। चिकित्सकों के जींस, टी-शर्ट पहनने पर रोक लगाई गई है। बकायदा, इसे कड़ाई से लागू करने के आदेश दिए गए हैं।      
विज्ञापन

 
सूबे की योगी सरकार सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हाल में दे चुकी हैं। अब साथ ही  जींस, टी-शर्ट पहनने पर रोक लगा दी है। चिकित्सकों को ड्रेस कोड में ही अस्पताल में हाजिरी लगानी होगी।

अभी तक चिकित्सक मनमर्जी के कपड़े पहनकर अस्पताल में आते थे, जिससे मरीजों को भी डॉक्टरों की पहचान नहीं हो पाती थी। नए फरमान से ऐसा नहीं रहेगा। अस्पताल में चिकित्सकों की अलग ही पहचान दिखेगी। चिकित्सक सिंपल पेंट-शर्ट के साथ सफेद कोट पहने नजर आएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में आदेश आने के बाद डॉक्टरों में खलबली मच गई है। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि चिकित्सकों की ड्रेस को लेकर आदेश आए हैं। चिकित्सकों के जींस-टी-शर्ट पहने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें