फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के पास हादसे में डॉक्टर के पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर) । कस्बा निवासी डॉक्टर के बेटे की बृहस्पतिवार रात लखनऊ के पास हुए हादसे में मौत हो गई। डॉक्टर की पत्नी व कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

मीरापुर कस्बे के मोहल्ला कोटला तहबरपुरा निवासी डॉ रहीस आलम की पत्नी शबाना जनपद सुल्तानपुर के सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं। शिक्षा विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को शिक्षिका शबाना को कॉल कर सरकारी काम से सुल्तानपुर बुलाया गया था, जिसके चलते बृहस्पतिवार शाम वह राजस्थान के कोटा में एमबीबीएस की तैयारी कर रहे अपने बेटे अमन हसन (22) के साथ कार से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गईं थीं। परिजनों के अनुसार, देर रात जब वे लखनऊ के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में शबाना व उनके बेटे अमन हसन के साथ ही कार चालक भी घायल हो गया। सभी को लखनऊ पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां अमन हसन को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन परिजन स्थानीय सभासद सरताज सैफी के साथ रात में ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कस्बे के लोगों ने डॉक्टर के युवा बेटे की मौत पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में भी डॉक्टर पुत्र के इंतकाल पर शोक जताया गया। बैठक में कन्हैयालाल माहेश्वरी, तेजपाल वर्मा, रामकिशन ग्रोवर, अनिल नंदवानी, राहुल व्यास, सुनील कुमार, विपुव्ल अग्रवाल और शादाब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें