फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डाॅक्टर इमरजेंसी ड्यूटी पर, फार्मेसिस्ट ने मर्ज पूछ दी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/ पुरकाजी। चिकित्सकों की कमी की वजह से सरकारी अस्पताल में लगने वाले आरोग्य मेले खानापूरी तक सिमट रहे हैं। पुरकाजी की शेरपुर खादर पीएचसी पर फार्मेसिस्ट और एएनएम ने मरीजों का मर्ज पूछा और दवा दी। बताया गया कि यहां तैनात डाॅक्टर अरुण पुरकाजी में इमरजेंसी में गए ड्यूटी पर गए हैं। रविवार को जनपद के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेलों में 2320 मरीजों ने अपना उपचार कराया।
विज्ञापन

इनमें 899 पुरुष, 820 महिलाएं और 601 बच्चों ने परामर्श लिया। नजला और बुखार एवं अन्य बीमारी के 620 एवं गेस्ट्राे यानी पेट रोग संबंधी मरीज 439 रहे। लोगों को गले में संक्रमण की समस्या भी सामने आ रही है। आरोग्य मेलों में पेट दर्द, सिर दर्द और मधुमेह से पीड़ित मरीज भी पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा 454 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित आए। अस्पतालों में आए लोगों में अधिकांश माैसम के बदलाव से बीमार थे। बच्चों को गले में संक्रमण के साथ बुखार हो रहा है। बड़ों को नजला-खांसी और त्वचा संबंधी रोग भी परेशान कर रहे हैं।
पुरकाली की शेरपुर खादर पीएचसी पर सर्दी, जुकाम खांसी, उल्टी, दस्त, बुखार, श्वांस, चर्म, मधुमेह , ब्लड प्रैशर व एलर्जी और गर्भवती महिलाओं आदि की जांच की गई। 22 पुरुषों व 10 महिलाओं और 6 बच्चों सहित कुल 38 मरीजों को दवाइयां दी गई। मेले में फार्मेसिस्ट मनोज वर्मा, पवन जाटव, एएनएम नीलम देवी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें