फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी लोगों के पनाह न दें, होगी कार्रवाई : एसडीएम

विज्ञापन
खतौली में बिददीवाड़ा मार्केट में दूसरे वर्ग के लोगों से शांति की अपील करते एसडीएम, सीओ व इंस्पेक् - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने कहा कि बाहरी लोगों को अपने यहां पनाह न दें। पनाह देने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। सीओ एवं इंस्पेक्टर ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने नगर का भ्रमण कर लोगों से शांति बनाने रखने की अपील की।
विज्ञापन

नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट, सीओ आशीष प्रताप सिंह एवं इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने पुलिस बल के साथ ढाकन चौक से संवेदनशील इलाकों में भ्रमण करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। जानसठ तिराहे पर धार्मिक स्थल के निकट एसडीएम ने लोगों से बातचीत की। एसडीएम ने कहा कि बाहरी लोगों को जो भी पनाह देगा, उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ एवं इंस्पेक्टर ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जानकारी दी। सीओ ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोग किसी भी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। यह कानून किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है, बल्कि नागरिकता देने के लिए है। उन्होंने लोगों से नगर एवं अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन, पिंकी जैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें