संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कस्बे की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवादल ने रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर के सहयोग से श्री बृजलाल धर्मशाला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया।
शिविर का शुभारंभ जनपद के प्रमुख चिकित्सक एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर एमएल गर्ग ने फीता काटकर किया। संस्था के सचिव राजू भैया ने बताया कि गुरुग्राम के अनुभवी चिकित्सकों ने जांच की। प्रबंधक दीपेश गुप्ता एडवोकेट बताया कि इस जांच शिविर में 168 व्यक्तियों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, पीएफटी, टीएफटी फेफड़ों की जांच, दिल की जांच और हड्डियों में कैल्शियम की जांच गई। संस्था के अध्यक्ष सतीश कुमार, प्रबंधक रेशू गोयल, संरक्षक गोपाल संगल, कोषाध्यक्ष अखिल रस्तोगी और युवा अध्यक्ष गुलशन गुप्ता ने पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर अतिथियों का सम्मान किया। रोटरी क्लब के सचिव अनिल गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री, डॉक्टर प्रमोद तेजियान, राजेश सैनी, गौरव सिंघल आदि मौजूद रहे।