फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घाट से गंदगी हटाई, गंगा से निकाली जलकुंभी

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चलाया गया गंगा स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चल रहे गंगा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत रविवार को गंगा घाट पर पहुंचे एसडीएम जानसठ ने ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान गंगा से जलकुंभी निकाली गई।
एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। रविवार को शुकतीर्थ में गंगा सहित गंगा घाट के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही जन सहभागिता के माध्यम से लोगों को गंगा की सफाई के लिए जागरूक किया। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक, ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने भट्टा स्वामियों के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता अभियान में सहयोग देना सौभाग्य व पुण्य कार्य है। हमें गंगा स्वच्छता जैसे कार्यक्रम को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार अजय सिंह, राजस्व निरीक्षक सुनील शर्मा, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, प्रधान राजपाल सैनी, देवेन्द्र आर्य, जयदेव सिंह, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें