फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार जनवरी को देवबंद आगमन का आधिकारिक कार्यक्रम आने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को देवबंद पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह के साथ सीडीओ विजय कुमार, विधायक बृजेश सिंह और एसडीएम दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। डीएम करीब 12 बजे सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित सिल्वर पैराडाइज पहुंचे। वहां का निरीक्षण किया गया, क्योंकि यहीं पर हेलीपैड बनाया जा रहा है। इसी स्थान से कुछ दूरी पर मुख्यमंत्री की जनसभा होगा। वहां का भी अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा। स्टेज किस जगह पर बनाया जाएगा इसके बारे में डीएम ने विधायक से जानकारी ली। करीब 45 मिनट निरीक्षण करने के बाद अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर डीएम सहारनपुर रवाना हो गए। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि लिखित में मुख्यमंत्री के चार जनवरी को देवबंद में आने का सरकारी कार्यक्रम आ चुका है, लेकिन मिनट-टू-मिनट का कार्यक्रम अभी नहीं आया है। संभवत: एक-दो दिन के भीतर कार्यक्रम आने के बाद तैयारियों की गति में और तेजी आएगी। मुख्यमंत्री के दोपहर 12.30 से 2.30 बजे के बीच का रैली का संभावित कार्यक्रम है। विधायक बृजेश सिंह ने बताया कि संगठन की तरफ से भी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया। आगे की रूपरेखा संगठन की जल्द होने वाली बैठक में तैयार की जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री चार जनवरी को प्रस्तावित एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखने देवबंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें