फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस से पहले डीएम ने दौड़ाए अफसर

Wed, 03 Aug 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर सीएचसी पहुंचे सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सरकारी विभागों और एक मोहल्ले में सफाई व्यवस्था की जांच करने के लिए चार टीम को भेजा। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं सीएचसी में एक चिकित्सक और एएनएम के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने दोनों को कारण बताओ नोटिस के साथ ही एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह डीएम तहसील दिवस शुरू होने से पूर्व ही तहसील में पहुंच गए। डीएम ने विभागों की जांच पड़ताल कराने के लिए चार टीमों का गठन किया और रिपोर्ट तुरंत प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सीएमओ को सीएचसी का औचक निरीक्षण करने भेजा। उपस्थिति देखा गया तो चिकित्सक राजीव निगम और एएनएम गोल्डी शर्मा अनुपस्थिति मिले। सीएमओ की रिपोर्ट पर चिकित्सक और एएनएम को कारण बताओ नोटिस देने के साथ एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। 

उधर, चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार देवदार ने टीम के साथ कृषि गोदाम का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर नहीं मिलने पर चकबंदी अधिकारी ने प्राविधिक सहायक को तुरंत उपस्थित रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ हरिकेश बहादुर को टीम के साथ मोहल्ला इस्लामनगर में सफाई व्यवस्था की जांच करने को भेजा। टीम को मोहल्ले में जलभराव व दूषित पानी होने की शिकायत मिली। टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद और एबीएसए अलका अग्रवाल को विद्यालयों की जांच पड़ताल के लिए भेजा। टीम को मोहल्ला कानूनगोयान में विद्यालय के पास जलभराव होने तथा इससे बीमारी फैलने की आशंका होने की शिकायत मिली।
विज्ञापन


डीएम, एसएसपी ने सुनीं समस्याएं
डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी दीपक कुमार ने जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। डीएम ने अधिकारियों को तहसील में आने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। गांव टिटौड़ा में डेयरी संचालक के यहां पहुंचकर ग्रामीणों को मिनी कामधेनु डेरी योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मोरकुक्का निवासी विरेश कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर हलका लेखपाल पर आय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। गांव रसूलपुर कैलोरा के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ राशन नहीं देने की शिकायत करते हुए दुकान निरस्त करने की मांग की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का तुरंत निस्तारण हो जाना चाहिए तथा संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर ही जाकर शिकायतों का निस्तारण करे। 

तहसील दिवस के बाद डीएम गांव टिटौड़ा में डेयरी संचालक जितेंद्र चौधरी के यहां पहुंचे। तहसील दिवस में 112 शिकायतें दर्ज की र्गइं, जिनमें से 13 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। तहसील दिवस में एसडीएम बाबूराम, तहसीलदार सतीश कुमार कुशवाहा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें