फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ऑफिस पर प्रदर्शनों की झड़ी

Wed, 04 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम ऑफिस पर बुधवार को प्रदर्शन करने वाले संगठनों की झड़ी लग गई। जनता दल यू, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन आदि संगठनों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिए।
विज्ञापन


जनता दल यू के जिलाध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में जानसठ रोड की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया। चौहान ने कहा कि अलमासपुर, सुरेंद्र नगर, प्रेम विहार के लोग लंबे समय से डिवाइडर बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। सड़क के दोनो ओर गिरने वाले कूड़े के ढेर हटवाने और नियमित सफाई की मांग की जा रही है।

कोई सुनने को तैयार नहीं है। मजबूरी में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देना पड़ा। प्रदर्शन में दीपक वाल्मीकि, संजय धनगर, बिजेंद्र मलिक, धीरज कुमार, अंकित कुमार, मुकेश गोयल, संजीव गोयल, राकेश कुमार, आनंद कुमार, मोनू, दिनेश गोयल, नवीन वर्मा, महेंद्र कुमार, कमल किशोर, शिवम सूद, रामकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने प्रदर्शन कर डीएम को आठ सूत्रीय मांगपत्र दिया। इसमें मुख्य रूप से ई-रिक्शा का रूट निर्धारित करने, नगर में चारों तरफ मुख्य मार्गों पर डग्गामार वाहनों का संचलन बंद करने, भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर किए जा रहे कब्जे को रोकने, कमला नेहरु वाटिका का ठेका निरस्त करने, फैक्ट्रियों का दूषित पानी बंद करने, बिजली कटौती बंद करने, पालिका से शुद्ध पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।

राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा, प्रदेश महासचिव अमरीश शर्मा, राजकुमार गर्ग, अशोक त्यागी, अजीत वाल्मीकि, कन्हैया शर्मा, सोनू माहेश्वरी, एस कुमार, दया सैनी, मनोज त्यागी, अंकित पाल, रोहित तायल, पुनीत अग्रवाल, रुपेश जैन, शिवपाल सिंह, शरद मोहन, हनी अरोरा, अंकित धीमान, उदित गोयल, विशाल मित्तल आदि मौजूद रहे।

आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में प्रदेश के 26000 शिक्षामित्रों के लिए पद सुरक्षित करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन होना था। इसमें केवल एक लाख 37 हजार का ही सहायक अध्यापक पद पर समायोजन हो पाया है। समायोजन की बाधा दूर की जानी चाहिए।

जिला महिला प्रभारी गीता बालियान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन राठी, एकता रानी, मनोज शर्मा, ब्रजपाल सिंह, नाजमा जैदी, अमित त्यागी, रूबी ठाकुर, मनोज, अमित, अंजू शर्मा, प्रेरणा त्यागी, राजेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, कविता, शबाना, रविंद्र पुंडीर, रीना सिंह, मीनाक्षी, देवानंद, राजवीर वर्मा, श्रीपाल सिंह आदि रहे।  कलक्ट्रेट में एक सप्ताह पूर्व धरना दे चुकी रीता चौधरी के खिलाफ भी बुढ़ाना के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन पर आरोप लगाया कि वह झूठे मुकदमे दर्ज कराकर लोगों को फंसाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें