फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया रैन बसेरा व गोशाला का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने रैन बसेरा और गोशाला का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बुधवार देर रात अचानक कस्बे में पहुंचकर नगर पंचायत कार्यालय में बने रैन बसेरे के साथ ही कान्हा गोशाला का भी निरीक्षण किया। डीएम ने कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे बुधवार देर रात अचानक कस्बे में पहुंची, जहां उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय में बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। डीएम ने नगर पंचायत ईओ सुधीर कुमार मिश्रा से रात्रि में तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों की जानकारी लेने के साथ ही रैन बसेरे में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ने नगर पंचायत द्वारा बनाई गई कान्हा गोशाला में पहुंचकर वहां मौजूद पशुओं के बारे में जानकारी ली। ईओ ने बताया कि वर्तमान में गोशाला में 64 पशु मौजूद हैं और 15 पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया गया है। डीएम ने पशुओं के चारे-पानी की भी जांच करते हुए सर्दी से उनके बचाव के लिए की जाने वाली व्यवस्था को देखकर उसकी सराहना की। एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, लिपिक नईम अहमद, सफाई नायक राजीव मेहरा और विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें