फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बुधवार को गेहूं क्रय केंद्रों का अचानक निरीक्षण किया। क्रय केंद्र प्रभारियों को शासन की मंशा अनुरूप किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,925 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं की खरीद करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने के स्थान, पीने के पानी आदि का भी पूरा ध्यान रखे जाने के लिए कहा गया। डीएम ने कहा कि सभी केंद्रों पर आवंटित लक्ष्य की प्रतिपूर्ति होनी चाहिए, जिससे जनपद में गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। डीएम ने इस दौरान क्रय केंद्रों पर बोरा, तौल मशीन व छन्ना आदि व्यवस्थाओं की भी जानकारी लेते हुए कहा कि केंद्र प्रभारी गांवों में ग्राम प्रधानों से संपर्क कर किसानों के बीच गेहूं खरीद का प्रचार-प्रसार कराएं। इस दौरान डिप्टी आरएमओ ने बताया कि बुधवार को 16.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इससे पूर्व, डीएम ने बुधवार सुबह राशन वितरण की दुकानों का भी निरीक्षण कर कोटेदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और राशन वितरण में किसी तरह की शिकायत नहीं आने के निर्देश दिए। वहीं, डीएम बुधवार को गांव नावला व जडौदा में स्थित गोशाला व गऊ आश्रय स्थल भी पहुंची और वहां गोवंश के लिए चारा, भूसा व पानी की की उचित व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें