फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का गेहूं क्रय केंद्र व हनुमानधाम राम रसोई का निरीक्षण

विज्ञापन
मोरना में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र व हनुमानधाम राम रसोई का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मोरना। मोरना में जिलाधिकारी ने सहकारी समिति पर गेहूं क्रय केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने शुकतीर्थ स्थित हनुमानधाम राम रसोई में खाने की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने प्रशासनिक अमले के साथ गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचकर किसानों से खरीदे गए अनाज के भरे बोरों के बारे में जानकारी लेते हुए गेहूं खरीद में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। निकट ही खाद एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश केंद्र मोरना का निरीक्षण किया। शुकतीर्थ स्थित हनुमतधाम की राम रसोई में पहुंचकर इंचार्ज से खाने की बारे में जानकारी करते हुए साफ-सफाई रखने ओर सैनिटाइजर करने के निर्देश दिए। वहीं रसोई में खाना खाने वाले लोगों के हाथ साबुन से धुलवाए जाने पर बल दिया। इस दौरान जिला खाद विपणन अधिकारी कमलेश सिंह, चरण सिंह, डीएफओ सूरज कुमार, एसडीएम जानसठ कुलदीप मीणा, सीओ भोपा राम मोहन शर्मा आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें