फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गांव फलोदा में सुनी जन समस्या, अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

पुरकाजी। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने शनिवार को क्षेत्र के गांव फलौदा स्थित राजकुमार जनता इंटर कालेज में जनसमस्याएं सुनीं। ग्राम प्रधान के पति जसवंत त्यागी व हरीश त्यागी, दिनेश त्यागी, नाथी राम त्यागी आदि ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे से गांव में आने वाले रास्ते पर फ्लाई ओवर व उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में जाने वाली सड़क की मरम्मत करवाने आदि की समस्याओं से अवगत कराकर उनका निराकरण करवाने की मांग की। इस दौरान डीएम ने सीएचसी का निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम के नहीं आने से ग्रामीण मायूस
उधर, शासन के आदेशों पर पुरकाजी ब्लॉक के चिह्नित किए गए 10 गांवों में शनिवार को डीएम का भ्रमण कार्यक्रम था। ग्राम प्रधानों द्वारा स्कूलों आदि में कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीणों को एकत्र कर रखा था। मगर, डीएम गांव बरला, कुतुबपुर व फलौदा का भ्रमण कर ही लौट गई। गांव भूराहेड़ी, धमात, तुग़लकपुर, नूरनगर, खाईखेड़ी, तेजलहेड़ा आदि गांवों में नहीं पहुंचने से ग्रामीण घंटों बंाट जोह कर मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें