फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराई, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। नेशनल हाईवे बाईपास पर गांव रायपुर नंगली के पास निर्माणाधीन अंडरपास पर बनाए गए अस्थाई डिवाइडर पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक घायल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात दिल्ली निवासी कार सवार राहुल कुमार देहरादून से लौट रहा था। जब वह रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली के पास निर्माणाधीन अंडरपास के निकट पहुंचा, तो वह तेज गति के कारण नेशनल हाईवे पर बनाए गए अस्थाई डिवाइडर को नहीं देख सका। जिसके कारण उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार चालक राहुल घायल हो गया। जिसे गश्ती पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। विदित हो रायपुर नंगली के पास नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन अंडरपास पर कई हादसे हो चुके हैं। इस निर्माणाधीन अंडरपास के निकट निर्माणकर्ता कंपनी ने सड़क पर अस्थाई रुप से डिवाइडर लगाए हुए हैं। घुमावदार मोड़ होने के कारण तेज गति से आते हुए वाहन चालक अंधेरे में और कोहरे के कारण इन डिवाइडर को नहीं देख पाते। जिससे वह अनियंत्रित होकर आए दिन इनसे टकराकर घायल होते रहते हैं। काफी दिनों से इस निर्माणाधीन अंडरपास पर कार्य भी ठप पड़ा है। लेकिन इसके बावजूद भी वहां बनाए गए ये अस्थाई डिवाइडर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें