फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने में आदर्श महिला बैरक का शुभारंभ

विज्ञापन
महिला बैरक का शुभारंभ करतीं डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीएम ने महिला बैरक की सौगात दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने महिला थाने में आदर्श महिला बैरक का शुभारंभ किया। वहीं, एसएसपी अभिषेक यादव ने तीन थानों में महिला रिपोर्टिंग चौकियों का भी उद्घाटन किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस-प्रशासन की ओर से महिला थाने को आदर्श महिला बैरक की सौगात प्रदान की गई। एसएसपी अभिषेक यादव के प्रयास से बनाई आदर्श महिला बैरक में महिला पुलिसकर्मियों के लिए अलग बेड, व्यक्तिगत बेड साइड स्विच, चार्जिंग प्वाइंट, हैंगर युक्त अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, अटैच वाशरूम, नए गद्दे व तकिये, रूम हीटर और एलईडी की सुविधा प्रदान की गई है। महिला बैरक को आधुनिक व लग्जरी लुक दिया है।
विज्ञापन

उधर, जनपद के थाना खतौली, बुढ़ाना व जानसठ में महिला रिपोर्टिंग चौकियों की भी स्थापना की गई। खतौली में एडीजी जोन राजीव सभरवाल की मौजूदगी में कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ ने रिपोर्टिंग चौकी का शुभारंभ किया। इस दौरान एडीजी जोन ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर और उनकी समस्याओं का थाना स्तर पर समाधान कराने के लिए रिपोर्टिंग चौकियों का गठन किया है। इससे महिलाओं को थाने की दौड़ नहीं लगानी होगी। खतौली थाने में एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर एचएन सिंह के साथ ही डॉ. रीना मित्तल, डॉ. ऋचा अग्रवाल और विशु सिंह आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, जानसठ में एसपी क्राइम दुर्गेश सिंह ने महिला रिपोर्टिंग चौकी का शुभारंभ किया। एलईडी लगाकर महिला शांति समिति की महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन दिखाया। इसके साथ ही महिलाओं को एसपी क्राइम ने उनके अधिकारों से अवगत कराकर सुरक्षा के लिए किए जा रहे शासन के प्रयासों व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें