फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निडरता से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें बेटियां

विज्ञापन
अपराजिता : स्प्रिंग डेल्स स्कूल में छात्राओं को संबोधित करते इंस्पेक्टर मंसूरपुर केपी सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अपराजिता : निडरता से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें बेटियां
विज्ञापन

मंसूरपुर। अमर उजाला के अनूठे अभियान ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत मंसूरपुर के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। छात्राओं को उनके अधिकारों के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए शासन द्वारा लागू हेल्पलाइन की भी जानकारी दी गई।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ इंस्पेक्टर मंसूरपुर केपी सिंह व अपराध प्रभारी इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने किया। इसके बाद पुलिस अफसरों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने कहा कि छात्राएं जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित कर निड़रता के साथ और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। स्कूल-कॉलेज से घर आते-जाते समय किसी भी तरह की समस्या आने पर से अपने माता-पिता या शिक्षकों को अवगत कराएं, क्योंकि समस्या छिपाने से ओर अधिक बढ़ती है। कार्यक्रम में स्कूल की 90 छात्राओं ने सहभागिता कर अमर उजाला अभियान की सराहना की। स्कूल प्रबंधक संजीव राठी और प्रधा नाचार्या तरुणा चौधरी ने छात्राओं को महिला दिवस के बारे में जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

- छात्रा तनु राठी ने कहा- ‘कमजोरी से मत नापना नारी की ताकत को तुम दोस्त, जिन हाथ में आज चूड़ियां हैं... जरूरत पड़ने पर वह तलवार भी चला सकती हैं’।
- छात्रा रैना का कहना है कि समाज को लड़के-लड़कियों में भेदभाव समाप्त कर उन्हें आगे बढ़ने के एक समान अवसर देने चाहिए। समाज को भी लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।
छात्रा तानिया का कहना है कि लड़कियां दो घरों का चिराग होती हैं। लड़कियों को संस्कारित शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, तभी वे दोनों परिवारों को आगे बढ़ाकर खुद भी आगे बढ़ सकेंगी।
विज्ञापन

- छात्रा पायल राठी का कहना है कि लड़कियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध होना चाहिए, तभी वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं और समाज में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें