फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पशु टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाई

विज्ञापन
पशु टीकाकरण बहुउददेशीय सचल वाहनों को हरी झण्डी जिलाधिकारी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीएम ने पशु टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कलक्ट्रेट परिसर से पशु टीकाकरण बहुउद्देशीय सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के सभी पशु पालकों के गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के लिए पशु पालन विभाग द्वारा खुरपका-मुंहपका टीकाकरण का 25वां चरण का अभियान आज से 45 दिन तक लगातार जारी रहेगा। 38 टीमों द्वारा जनपद के 722828 पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी की रोकथाम को नि:शुल्क टीकाकरण पशु स्वामी के घर पर जाकर किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि चार माह से कम उम्र के पशु (बच्चों) एवं आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं में यह टीकाकरण नहीं किया जाएगा। खुरपका-मुंहपका एक छुआछूत की घातक बीमारी है, जिसमें जुगाली करने वाले पशुओं में तेज बुखार, मुंह तथा पैरों में छाले पड़ जाते हैं। पशु चारा खाना बंद कर देता है, जिससे पशुओं की मृत्यु तक हो सकती है। इस बीमारी से पशुओं की उत्पादन क्षमता भी कम हो जाती है। सभी पशु पालकों से यह अपील है कि वह अपने-अपने पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी की रोकथाम को नि:शुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कोई भी पशु टीकाकरण से छूटने न पाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नरेद्र कुमार शर्मा, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें