फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में पहुंचा बर्ड फ्लू, संक्रमित मिले कौवे, डीएम ने बुलाई अधिकारियों की आपात बैठक

Sat, 16 Jan 2021 12:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कानपुर और पीलीभीत के बाद अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी बर्ड फ्लू का केस सामने आया है। भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली की लैब में मुजफ्फरनगर के कुतुबपुर गांव से भेजे गए कौवों के सैंपल जांच में बर्ड फ्लू संक्रमित मिले हैं। कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है। डीएम ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर स्थिति पर चर्चा की।

विज्ञापन


बुधवार को मुजफ्फरनगर के कुतुबपुर गांव में 11 कौवे मृत मिले थे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) की ओर से उनके सैंपल आईवीआरआई लैब में भेजे गए थे। आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक व लैब प्रभारी डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि कौवों के सैंपल जांच में बर्ड फ्लू से संक्रमित मिले हैं। इसकी रिपोर्ट आईवीआरआई के उच्चाधिकारियों को देते हुए मुजफ्फरनगर के सीवीओ को भी भेज दी है। 

मुजफ्फरनगर की डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि प्रभावित इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने भी हैदरपुर वेटलैंड को शनिवार से पयर्टकों के लिए बंद कर दिया है। यहां प्रवासी पक्षी डेरा डाले हुए हैं, जिन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग हैदरपुर वेटलैंड पहुंचते हैं। रविवार को पयर्टकों की संख्या अधिक होती है। इससे पहले नौ जनवरी को कानपुर और 13 जनवरी को पीलीभीत में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में टीकाकरण की शुरुआत, सीएमओ ने लगवाया पहला टीका, फिर कही ये बड़ी बात

विज्ञापन

- रिपोर्ट मिलते ही हाई 
अलर्ट पर आया जिला प्रशासन, प्रभावित इलाके में बढ़ाई निगरानी
- बुधवार को मृत पाए गए थे कौवे, पर्यटकों के लिए बंद किया गया हैदरपुर वेटलैंड

प्रदेश में मरते पक्षी
- कानपुर में शुक्रवार को भी पांच कौवे, एक बाज, एक मोर और एक कबूतर मरा मिला।
- गजरौला में एक घर में पल रहीं सात मुर्गियां, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में चार पक्षी मरे।

ये 12 राज्य प्रभावित 
छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल चपेट में।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें