फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड निगरानी समिति से रू-ब-रू हुई डीएम

विज्ञापन
ज्ञानामाजरा राजपूतान में कोविड निगरानी समिति के सदस्यों से बातचीत करती डीएम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोविड निगरानी समिति से रू-ब-रू हुईं डीएम
विज्ञापन

चरथावल। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने ब्लॉक के खांजापुर और ज्ञानामाजरा राजपूतान में मुआयना किया। गांव में कोविड 19 के तहत गांव में गठित निगरानी समिति के सदस्यों से डीएम ने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की और उनके ज्ञान को परखा। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा देशी गाय के गोबर से हस्तनिर्मित आइटमों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम ज्ञानामाजरा राजपूतान के प्राथमिक स्कूल में पहुंची। गांव में दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा गोबर से निर्मित देवी देवताओं की प्रतिमाएं और मास्क आदि वस्तुओं का अवलोकन किया। ग्राम प्रधान कंवरपाल ने गाय के गोबर से बनी आकर्षक नेम प्लेट डीएम को भेंट की। उन्होंने मातहत अफसरों को समूह द्वारा निर्मित सामान की बिक्री सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। गांव में कोविड बचाव कार्यों के लिए प्रधान कंवरपाल सहित सात सदस्यों से गांव में चलाए गए अभियान की जानकारी ली। उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पूछकर समिति सदस्यों के ज्ञान को परखा। कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्ति को होम क्वारंटीन कराए। बुखार पीड़ित ग्रामीण की जांच के लिए आशाओं और एएनएम को सूचित करें। मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक करें। बिना मास्क पहनने वाले पर एफआईआर के साथ 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। उधर, गांव खांजापुर में मनरेगा द्वारा तालाब खोदाई का मुआयना किया। उन्होंने कार्यवाहक बीडीओ राजेंद्र कुमार से खुदने वाले तालाब के स्टीमेट और मजदूरों के बारे में जानकारी ली। जय सिंह यादव डीपीआरओ, कुलवंत सिंह ग्राम सचिव, एवं समूह की महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें