काली नदी के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासन को मिला स्कॉच अवार्ड। जिसमें सिल्वर मेडल मिला।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
काली नदी की सफाई में डीएम को अवार्ड
मुजफ्फरनगर। काली और हिंडन नदी में चलाए गए सफाई अभियान के चलते डीएम सेल्वा कुमारी जे को स्कॉच ग्रुप का सिल्वर मेडल अवार्ड मिला है। नदी की सफाई को लेकर निरंतर कार्य चल रहा है।
जिले में काली नदी की स्थिति बेहद खराब थी। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने अभियान चलाकर नदी की सफाई कराई और दोनों तटों की मरम्मत कराई। विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा कर नदी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए जाने का संदेश दिया गया। इसी के साथ हिंडन नदी में भी तटबंधों को सही कराया गया। गंगा के किनारे हैदरपुर वेटलैंड को पर्यटन के रूप में विकसित किया गया। यहां विदेशी पक्षी पर्यटकों को लुभाते हैं। जल को लेकर किए गए कार्यों के चलते जिला सेमी फाइनल तक पहुंचा और स्कॉच ग्रुप की ओर से सिल्वर अवार्ड जिले को प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन की यह एक सकारात्मक और अच्छी उपलब्धि है।