फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने किया हॉट स्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
शहर के हॉट स्पॉट एरिया का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने किया हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव लोगों के कारण हॉटस्पॉट क्षेत्र भी बढ़ते जा रहे हैं। गांधी कालोनी, सुभाषनगर, टाउनहाल, पंचमुखी, नवाबगंज, कूकड़ा नए हॉटस्पॉट क्षेत्र बन गए हैं। यहां बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों भगत सिंह रोड स्थित पंचमुखी, नवाबगंज का दौरा किया। यहां व्यवस्था का देखा। पुलिस को कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में सख्ती से नियमों का पालन होना चाहिए। हर तरह की आवाजाही बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल यहां हर समय तैनात रहे। इस बार भी ध्यान रखा जाए कि क्वारंटीन किए गए लोग घरों से बाहर नहीं आए। साथ ही ना कोई इनसे मिलने आए। इसके अलावा सामान की होम डिलीवरी कराई, ताकि किसी को परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से भी बंद गलियों में न जाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें