फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगरजपुर में जापानी तकनीक से वनरोपण हुआ

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में पौधारोपण करतीं डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीएम और सीडीओ ने पौधरोपण किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर के पार्क में वनरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। परिवर्तन संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम सेल्वा कुमारी जे और सीडीओ ने पौधरोपण किया। यह पार्क पूरी तरह जापानी तकनीक से विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने वनरोपण का शुभारंभ करते हुए उद्यमियों के प्रयास को सराहा। उन्होंने वनरोपण की तकनीकी को गहनता से समझा व आशा व्यक्त की कि यह प्रयास बहुत अच्छी तरह से फलीभूत होगा। जिले में पहली बार जापानी तकनीक से वन विकसित किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण की समस्या एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव हर क्षेत्र में पड़ रहा है। सभी औद्योगिक इकाइयों व संगठनों का यह संयुक्त प्रयास औद्योगिक क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता को सुधारने में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। सीडीओ आलोक यादव ने इस पहल को शानदार उपलब्धि बताया। उन्होंने कुश पुरी व उनकी टीम को प्रयास को आगे भी बडे़ स्तर करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के संयोजक कुश पुरी ने बताया कि पिछले वर्ष औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में वनरोपण फेज-1 के अंतर्गत 1000 पौधे लगाए थे, जो कि लगभग सभी बहुत अच्छी तरह से विकसित हो रहे हैं। आज जो पौधे लगाए गए है वो जापानी मियावाकी व इजरायली तकनीक के अंतर्गत लगाए गए हैं, जिसके द्वारा पेड़ की ग्रोथ 10 गुणा व 30 गुणा घना विकसित होती है। पौधों की देखभाल में सुधीर अग्रवाल का सहयोग रहा। विजय फाउंडेशन के अध्यक्ष नीतिन चौधरी ने इस तकनीक के माध्यम से वन विकसित कराने में सहयोग किया। डीएम, सीडीओ और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का स्वागत किया। पंकज अग्रवाल, मनीष जैन, नीरज केडिया, मनीष जैन, भारत अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, नवीन जैन, संजीव मित्तल, उमेश गोयल, प्रितुल जैन, दिनेश गर्ग, विपुल भटनागर, अमित गर्ग आदि उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें