फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा में डीजे की धुन बन गई मूंछ का सवाल

Thu, 01 Aug 2024 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा में पहली बार शामिल हुए झारखंड के सारजन डीजे की धमक से शुरू हुई प्रतिस्पर्धा मूंछ का सवाल बन गई। उत्तराखंड के मंगलौर में सारजन और रावण डीजे संचालकों के बीच तनाव शुरू हुआ था। सारजन के समर्थकों ने रामपुर तिराहा पर पहुंचते ही रावण डीजे का विरोध किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से मामला संभाला। संचालकों ने करोड़ों रुपये से आधुनिक सिस्टम लगाकर लोगों की वाहवाही बटोरने की होड़ मची है।
विज्ञापन

मेरठ की कांवड़ कमेटी ने पहली बार झारखंड का डीजे सारजन बुक किया था। करीब 15 सौ किमी की यात्रा कर हरिद्वार पहुंचते ही सारजन ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी। पश्चिम यूपी के रावण डीजे, कसाना, अमर डीजे संचालकों के बीच हलचल शुरू हुई।
रावण डीजे से पहला मुकाबला मंगलौर में हुआ तो भीड़ का समर्थन सारजन को मिल गया। दोनों के समर्थक आपस में टकराए। सारजन के समर्थकों ने रामपुर तिराहा पर रावण डीजे को बजने नहीं दिया। पुलिस ने यहां से कड़ी मशक्कत कर डीजे को बाईपास से निकाला और मेरठ की सीमा तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे की प्रतिस्पर्धा में जातियों के नाम भी उभारे जा रहे हैं। एक-दूसरे पर टिप्पणी की जा रही है, जिससे तनाव का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें