फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा पहुंचे डीजे, दिल्ली-दून हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से कांवड़ के साथ पहुंचे सारजेन, कसाना और देव डीजे को देखने के लिए रामपुर तिराहा पर सैंकड़ों युवाओं की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर करीब आठ किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर डीजे बाईपास से निकाले।
विज्ञापन

मंगलवार रात डीजे वाली कांवड़ देखने के लिए युवाओं के बीच उत्साह दिखा। सारजेन डीजे को रामपुर तिराहे से पहले बागोवाली चौराहे के पास कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। इसके बाद युवाओं की भीड़ डीजे के साथ चलते हुए रामपुर तिराहा तक पहुंची। कांवड़ियों में उल्लास में शामिल हो गए।
कांवड़ियों के रुकने से यहां जाम की स्थिति बन गई। छपार टोल प्लाजा तक लंबा जाम लग गया। सीओ नई मंडी रूपाली राव ने छपार व नई मंडी पुलिस के साथ पहुंच कर जाम खुलवाने के प्रयास किए। रात लगभग एक बजे से तड़के चार बजे तक जाम के हालात रहे। सीओ ने बताया कि डीजे कांवड़ देखने वाले लोगों के कारण जाम लग गया था। बड़ी डीजे वाली कांवड़ को बाईपास से निकाला गया है। इसके बाद यह डीजे आगे रवाना हो गए।
विज्ञापन


रावण डीजे के पहुंचते ही जताई थी नाराजगी
छपार । कांवड़ यात्रा के दौरान बड़े डीजे संचालकों के बीच तनाव की स्थिति है। हरिद्वार के मंगलौर में कंपीटीशन के दौरान डीजे संचालकों के बीच झगड़ा हो गया था। प्रकरण से नाराज लोगों ने रावण डीजे को रामपुर तिराहा बाईपास पर बंद करा दिया था। डीजे संचालकों का आरोप है कि उनके ऊपर पत्थर फेंके गए हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे को बाईपास से निकलवाया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें