फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से मिले स्टे से डीजे संचालक गद्गद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से मिले स्टे से डीजे संचालक गद्गद
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर) । चरथावल क्षेत्र के डीजे संचालकों द्वारा दाखिल विशेष अनुमति याचिका पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाईकोर्ट के आदेश पर स्थगन आदेश दिए जाने से खुशी की लहर है। डीजे संचालकों के परिवार में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने से आजीविका कमाने की राह साफ हो गई है। रविवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता धनंजय त्यागी ने कोर्ट की प्रमाणित कापी दी।
चरथावल के मोहल्ला छिम्पीयान निवासी नितिन कुमार और मदन कुमार, ब्लॉक के खांजापुर निवासी प्रिंस बालियान आदि 20 डीजे संचालकों ने हाईकोर्ट द्वारा डीजे पर प्रतिबंध लगाने के विरुद्घ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल की थी। 20 अगस्त 2019 को हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीजे का व्यवसाय ठप था। उनके परिवार के सामने आजीविका का खतरा मंडराने लगा था, लेकिन डीजे संचालकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनके अधिवक्ता धनंजय त्यागी की दलीलों से सहमत होकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस विनीत शरण की बेंच ने प्रथम स्टेज पर उन्हें बड़ी राहत दी। याचीगण के अधिवक्ता ने बताया कि मामले में प्रयागराज में कुंभ मेला परिसर में स्थित एक मकान पर डिस्पले के लिए एलसीडी लगाई थी। जिससे ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा उठाकर प्रयागराज के सुशील चंद आदि ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की। कुंभ मेला अप्रैल को खत्म होने के साथ रिट का मुद्दा भी खत्म हो गया था। हाईकोर्ट ने अगस्त में पूरे प्रदेश में डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसी बिंदु पर देश की शीर्ष अदालत ने स्टे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे संचालकों को देना होगा आवेदन
मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाले धनंजय एडवोकेट ने बताया कि एसएलपी में शामिल 20 डीजे संचालकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रमाणित कॉपी मिलने के बाद तत्काल राहत मिलेगी। जबकि अन्य डीजे संचालकों को इस संबंध में संबंधित अधिकारी को आवेदन करना होगा। इस पर नियमानुसार मंजूरी मिलेगी। एसएलपी दाखिल करने वाले चरथावल के खांजापुर निवासी प्रिंस बालियान, मुंडभर निवासी विपिन कुमार, नई मंडी निवासी विक्की और संजीव, सिसौली निवासी अनिल और लोकेश, न्यामू के विजेंद्र, लड़वा के ब्रजनंदन, कसियारा के संजीव, चौकड़ा के टीकाराम, बहेड़ी के शहीद और संदेश त्यागी, तितावी के संजीव, पीनना के सुशील, चरथावल के मदनलाल और नितिन, बिराल के अर्जुन सिंह, लकडसंधा के कुलदीप कुमार, कुल्हेड़ी के प्रमोद और शामली के देवीपुरा निवासी रवी कुमार को राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें